फरीदाबाद जिले में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर चला डीटीपी विभाग का पीला पंजा

 

  • रिपोर्ट- विनोद मित्तल

बल्लभगढ़। फरीदाबाद जिले में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर डीटीपी विभाग का पीला पंजा चलना बदस्तूर जारी है। यमुना से सटे गांव मंझावली में अपना अभियान जारी रख यहां विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर अपनी कार्रवाई जारी रखी।
फरीदाबाद के डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी ने बताया कि वे और उनके अधिकारी लगातार उन सभी स्थान की तलाश कर रहे हैं जहां अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि अपने इस अभियान को जारी रखते हुए उन्होंने यमुना से सटे बल्लभगढ़ के गांव मंझावली में 2 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि यहां तोड़फोड़ दस्ते में 10 डीपीसी, पांच बाउंड्री वॉल तथा चार स्ट्रक्चर को नेस्तनाबूत किया। उन्होंने कॉलोनी विकसित करने वाले उन सभी लोगों से एक बार फिर आग्रह किया है कि बिना मंजूरी लिए अवैध रूप से प्लाटिंग ना करें नहीं तो डीटीपी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.