ऐलनाबाद में एपेक्स वूमेन क्लब की स्थापना, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

ऐलनाबाद (एम पी भार्गव) अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था एपेक्स क्लब की महिला विंग के रूप में ऐलनाबाद की महिलाओं द्वारा एपेक्स वुमन क्लब की स्थापना की गई। इस अवसर पर स्थानीय शाही दावत होटल में भव्य इन्स्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं एपेक्स आइडियल के सामूहिक गान के साथ हुआ। क्लब की नवनियुक्त सरंक्षक सरोज सोनी ने स्वागत गीत से सभी अतिथियों व सदस्यों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट-5 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. विशाल छाबड़ा ने नवनियुक्त सरंक्षक सरोज सोनी, अध्यक्ष डॉ. प्रियंका संधू, सचिव सीमा धींगड़ा, कोषाध्यक्ष ममता सपरा व अन्य 25 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं क्लब की नेशनल डायरेक्टर नीलम सोनी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए नवगठित कार्यकारिणी को लेपल पिन लगाकर उनका एपेक्स परिवार में स्वागत और अभिनंदन किया।
उन्होंने एपेक्स क्लब के उद्देश्यों, प्रोटोकॉल एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है तथा यह क्लब ऐलनाबाद में सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों और महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेगा। नैशनल लेडीज कॉर्डिनेटर डॉ जयश्री शर्मा व डिस्ट्रिक्ट लेडीज कॉर्डिनेटर किरण गर्ग भी इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रही।
क्लब अध्यक्ष प्रियंका संधू, सचिव सीमा धींगड़ा और कोषाध्यक्ष ममता सपरा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा समाज सेवा के विविध आयामों में सक्रिय भूमिका निभाने का प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि नीलम सोनी ने उन्हें जो एपेक्स से जोड़कर सेवा का प्लेटफार्म दिया है उसका लिये हमारी पूरी टीम उनकी सदैव आभारी रहेगी।
संस्था ने अतिथियों को सम्मान चिह्न भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी सदस्यों ने एपेक्स क्लब की विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर फर्स्ट लेडी वैशाली छाबड़ा, वंशिता, गौरवी, राजेंद्र कौर, डॉ साक्षी, इंदु, किरण, शालू सेतिया, अनीता कश्मीर, मीनू शेखर, मीनू अनेजा, प्रेमलता सहित अन्य दर्जनों सदस्य उपस्थिति रही ||

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.