योग दिवस पर वाराणसी जंक्शन में सामूहिक योग, सीआरपीएफ दल सम्मानित

  • रिपोर्ट: पंकज झा

वाराणसी, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वाराणसी जंक्शन स्थित उत्तर रेलवे के जन सामुदायिक केंद्र में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार यादव के नेतृत्व में योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

योग कार्यक्रम में सीआरपीएफ की 95वीं वाहिनी, वाराणसी से निरीक्षक श्री निरंजन कुमार सिंह एवं योग प्रशिक्षक श्री अरविंद प्रसाद अपने नौ जवानों के साथ उपस्थित रहे। वहीं उत्तर रेलवे की ओर से स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता, मंडल यांत्रिक अभियंता श्री दिवाकर वार्ष्णेय, रेल सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री अरविंद कुमार, सहायक अभियंता श्री राजित राम, सहायक दूरसंचार अभियंता श्री भसूली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान के उपरांत अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सीआरपीएफ निरीक्षक एवं योग प्रशिक्षक को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लघु जलपान कराया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.