ऐलनाबाद,19 जून (एम पी भार्गव): दिनांक 14/06/2026 रविवार को एक निजी शिक्षण संस्थान केवरिष्ठ शिक्षक व युवा साहित्यकार डॉ.ताहिर पठान ने महात्मा गाँधी हिंदी विकास परिषद, पुणे, महाराष्ट्र के तत्वाधान में ” देवी अहिल्या बाई होलकर आदर्श भाषा शिक्षक सम्मान ” को प्राप्त कर विद्यालय व ऐलनाबाद क्षेत्र के नाम को प्रज्जवलित किया। गौरतलब रहे कि हिंदी भाषा विकास और राष्ट्र भाषा सतत कार्यक्रम पर समर्पण भाव से किए गए विकास कार्य के लिए इस सम्मान को दिया गया।ये विशाल कार्यक्रम देवी अहिल्या बाई यूनिवर्सिटी इंदौर (मध्य प्रदेश ) में नवउदय प्रकाशन द्वारा संचालित किया गया था।
विशेष यह कि ये आदर्श भाषा शिक्षक सम्मान हर पाँच वर्ष में पूरे भारत से 100 भाषा शिक्षक -गण को मिलता है, इस बार डॉ. ताहिर पठान को इस सम्मान से अलंकृत किया गया। इससे पूर्व इन्हे इनके 18 वर्ष के भाषा विकास सफ़र हेतु ‘ युवा साहित्यकार सम्मान ”भाषा-विशारद सम्मान ‘, ‘ ‘महाकवि सूरदास सम्मान ‘, जैसे और भी कई सम्मानों से विभूषित किया गया है।
इस विशाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथिगण के रुप में इंदौर के कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, देवी अहिल्या बाई यूनिवर्सिटी के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति सिंह, इंदौर सभापति मुन्ना लाल यादव, रहे व विशिष्ट अतिथि के रुप में इंदौर नर्मदापुरम के सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कार्यक्रम में शिरकत की।डॉ. ताहिर पठान ने अपने इस भाषा सफ़र में कई कवि सम्मेलन व हिंदी भाषा ज्ञान प्रतियोगिताएँ करवाई हैं। इनकी तीन स्वरचित पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं जो क्रमशः ” मणिक कुंज “, “मंद मंद मुस्काए चाँदनी “, ” राह-ए- हमसफ़र ” और चौथी पुस्तक ” अधु-परवरिश “अभी रचित क्रम में है। हम डॉ. ताहिर पठान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
