नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा : सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद : एसपी दीपक सहारण

ऐलनाबाद, 19 जून (एम पी भार्गव): (एनटीए) द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर सिरसा पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि परीक्षा का निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण संचालन करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसपी साहब ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ वातावरण, पर्याप्त वेंटिलेशन, पेयजल, बिजली तथा अभ्यर्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष प्रतिबंध लागू किए गए हैं। आदेशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में अनावश्यक व्यक्तियों का पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। बिना अधिकृत पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर क्षेत्र में फोटोस्टेट दुकानों एवं कोचिंग संस्थानों के संचालन पर भी रोक रहेगी। इसके अलावा प्रेस एवं मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में वाहनों की पार्किंग नहीं की जा सकेगी। वाई-फाई उपकरण, मोबाइल फोन, अन्य संचार साधनों तथा लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी रोक रहेगी। संबंधित थाना प्रभारियों को आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।एसपी ने कहा कि प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट जैसी गोपनीय सामग्री को सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। साथ ही कोचिंग संस्थानों और डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी भी की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

यातायात पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करें तथा वाहनों की समुचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचकर नियमों का पालन करने की अपील की है।

अनावश्यक चीजों को परीक्षा केंद्रों के अंदर ले जाने की पूर्ण रुप से मनाही रहेगी ।

  • मुस्तैद केन्द्र में कोई भी स्टेशनरी जैसे पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, केलकूलेटर, लेखनी, स्केल, लेखन पैड, पेन ड्राईव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रिक पेन या स्केनर आदि।
  • कोई भी कम्यूनिकेशन डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, ब्ल्यू टूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हैल्थ बैंड।
  • पर्स, धूप का चश्मा, बेला, हेयर पिन, हेयर बैंड, ताबीज, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ आदि।
  • कोई भी गहने जैसे अंगूठी,कड़ा,कान के बूंदे, नाक की लौंग, गले का हार, बिल्ला, वस्त्र सज्जा पुष्प या पिन आदि।
  • कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा, खाद्य वस्तु, मेटेलिक आइटम, पानी की बोतल आदि।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.