राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- SIT जांच पूरी होने तक कोई बयानबाजी न करे

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

लखनऊ। राम मंदिर दान विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) पर भरोसा जताते हुए सभी पक्षों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की बयानबाजी से बचें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एसआईटी जांच के जरिए पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और “दूध का दूध और पानी का पानी” अलग हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा।

सीएम योगी ने यह भी कहा कि कुछ लोग अयोध्या और राम मंदिर की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग कभी रामलला के दर्शन तक करने नहीं गए, वही अब अयोध्या को बदनाम करने का अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है और जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राम मंदिर दान विवाद को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, योगी सरकार ने साफ संकेत दिया है कि एसआईटी जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.