अनधिकृत और ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन सीज

  • रिपोर्ट: इंतज़ार हुसैन

बदायूं। शासन और जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग ने अनधिकृत एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कई वाहनों को सीज किया गया, जबकि कई बसों का चालान कर जुर्माना भी वसूला गया।

4 वाहन सीज, 6 बसों पर जुर्माना
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत 4 अनधिकृत वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा 6 बसों का चालान करते हुए कुल 1.80 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

वहीं, ओवरलोड संचालन के मामले में 2 वाहनों को पकड़कर परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज कर दिया गया।

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 21 लोगों का बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चलाने पर, 15 लोगों का सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर तथा 10 लोगों का वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल के आरोप में चालान किया गया।

वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील
परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों और चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। विभाग ने कहा कि तेज गति से वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेल्मेट पहनें और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। सुरक्षित यातायात अपनाकर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.