प्रार्थना पत्र के बाद भी नहीं हटी बिजली लाइन, निर्माण कार्य ठप

पंकज झां…✍️✍️

वाराणसी। ग्राम पहाड़ी स्थित भोलेनगर कॉलोनी में विद्युत विभाग की लापरवाही से एक परिवार को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र निवासी प्रतिभा सिंह ने अपने प्लॉट संख्या 547 के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने एवं स्थानांतरित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन आवेदन के बाद भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

पीड़िता के अनुसार उनके प्लॉट के ऊपर से विद्युत तार गुजर रही है, जिसके कारण भवन निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। साथ ही, यह स्थिति सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद खतरनाक बनी हुई है। खुले विद्युत तारों के कारण भविष्य में किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
प्रतिभा सिंह ने विद्युत वितरण खंड, बरईपुर फीडर के अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर स्थल निरीक्षण कराने तथा विद्युत लाइन को नियमानुसार किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की थी। उन्होंने विभाग से निर्धारित शुल्क एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

Despite the application, the power line was not removed, and construction work stalled.

हालांकि आवेदन दिए जाने के बावजूद विभाग की ओर से अब तक न तो कोई निरीक्षण किया गया है और न ही लाइन शिफ्टिंग की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया है। इससे स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

पीड़िता ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने तथा प्लॉट के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.