Rampur: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला चिकित्सालय में किया गया विशेष कार्यक्रमों का आयोजन 

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

रामपुर: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान द्वारा जिला चिकित्सालय रामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.बी. सक्सेना द्वारा हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय के समस्त चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, अन्य कर्मचारियों, मरीजों एवं उनके परिजनों ने हस्ताक्षर कर अपने जीवन में कभी तंबाकू का सेवन न करने तथा जनपद रामपुर को तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

इसके उपरांत कोटपा अधिनियम की धारा-4 के अंतर्गत जिला चिकित्सालय परिसर में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल जुर्माना की कार्यवाही की गई।

इस अवसर पर जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान द्वारा उपस्थित लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए तंबाकू से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

कार्यक्रम में चिकित्सालय के चिकित्सकगण, स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.