रामपुर के बरेली गेट पर अवैध चाय पत्ती पैकिंग का भंडाफोड़, 1 कुंतल 724 ग्राम चाय पत्ती जब्त

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

रामपुर। रामपुर शहर के बरेली गेट क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध चाय पत्ती कारोबार का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पर्दाफाश किया है। विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान एक कुंतल 724 ग्राम चाय पत्ती बरामद की, जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, बरेली गेट स्थित एक स्थान पर खुले रूप में चाय पत्ती लाकर उसकी पैकिंग कर बाजार में बेचा जा रहा था। बताया जाता है कि चाय पत्ती असम से खरीदकर लाई जाती थी और बिना आवश्यक मानकों के पैकिंग कर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई की जाती थी। मामले की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में चाय पत्ती और पैकिंग सामग्री बरामद की। जांच में अनियमितताएं मिलने पर एक कुंतल 724 ग्राम चाय पत्ती को सीज कर दिया गया तथा नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.