“मई माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 43,068 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए।” 

-“वैध यात्रियों की सुविधा और अनधिकृत यात्रा की रोकथाम हेतु मंडल में टिकट जांच अभियान निरंतर जारी।” 
  • रिपोर्ट: ललित शर्मा
फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे रेलयात्रियों की प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सतत् टिकट चेकिंग किया जा रहा है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा मई, 2026 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 43,068 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 03.10 करोड़ रूपये का राजस्व वसूल किया गया।
मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ़-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जाँच की जाती है। इसके फलस्वरूप, मई माह में 361 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे 55 हजार रूपये से अधिक वसूल किये गए।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य वैध यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करना है। टिकट चेकिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि अनधिकृत अथवा बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण वैध यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.