लखीसराय में रोजगार योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, युवाओं को दी गई प्रशिक्षण व रोजगार की जानकारी

PMIS, NAPS और मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना पर जिला नियोजनालय ने किया जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल, लखीसराय में आयोजित हुई विशेष कार्यशाला रोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देने के लिए कार्यशाला का आयोजन

लखीसराय(सरफराज आलम)युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, लखीसराय के द्वारा लखीसराय समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में विभिन्न रोजगार योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) तथा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (CM Pratigya) आदि के बारे में जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नीरज कुमार उपर समाहर्ता,लखीसराय, मनीष शंकर, मिशन निदेशक, (BSDM) संजय कुमार, समन्वयक, (BSDM), शिखा राय, जिला नियोजन पदाधिकारी, लखीसराय एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। विशिष्ठ अतिथि मनीष शंकर, मिषन निदेषक, (BSDM) ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) तथा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (CM Pratigya) के उद्देश्यों एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी तथा संजय कुमार समन्वयक (BSDM) ने स्थानीय संस्थान से इन योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने और युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.