24 घंटे में ढेर: सारनाथ पुलिस के शिकंजे में तीनों लुटेरे

वाराणसी। सारनाथ पुलिस ने लूट की सनसनीखेज वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन तथा ₹2510 नकद बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने राह चलते एक व्यक्ति को रोककर उसके साथ मारपीट की, मोबाइल फोन छीन लिया और उसी मोबाइल के जरिए उसके खाते से ₹91 हजार अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।

घटना के बाद सारनाथ पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को धर दबोचा।जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल लूटकांड का सफल खुलासा हुआ, बल्कि अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश भी गया कि कानून के हाथों से बचना आसान नहीं है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.