गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini रविवार रात करीब आठ बजे लेखक और वरिष्ठ पत्रकार Pawan Kumar Bansal के गुरुग्राम स्थित निवास पर पहुंचे और उनकी दिवंगत माता श्रीमती कौशल्या देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। लंबी बीमारी के बाद कौशल्या देवी का गुरुवार को निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “धन्य हैं ऐसी जननी, जिन्होंने पवन बंसल जैसे निर्भीक पत्रकार को जन्म दिया।” उन्होंने कहा कि माता का बिछुड़ना जीवन का सबसे बड़ा दुख होता है और इस क्षति की भरपाई संभव नहीं है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अकेले ही पवन बंसल के निवास पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि करीब एक माह पूर्व भी मुख्यमंत्री कौशल्या देवी का स्वास्थ्य जानने के लिए उनके गुरुग्राम स्थित आवास पर पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
