Bikram Majithia News: बिक्रम मजीठिया की कोठी पर पुलिस की बड़ी रेड, भारी पुलिस बल तैनात

एसपी देहात आदित्य वारियर बोले- मजीठिया घर पर नहीं मिले, जल्द होगी गिरफ्तारी

Akali Dal Neta Bikram Majithia News: पंजाब में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के तहत आज उनके आवास पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

मौके पर पहुंचे एसपी देहात आदित्य वारियर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस टीम बिक्रम मजीठिया की कोठी पर उन्हें गिरफ्तार करने के उद्देश्य से पहुंची थी, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं मिले।

एसपी आदित्य वारियर ने कहा कि पुलिस को सूचना के आधार पर कार्रवाई करनी थी, जिसके तहत उनके आवास पर रेड की गई। उन्होंने बताया कि मजीठिया के घर पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद वह वहां नहीं मिले। पुलिस अब उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और विभिन्न स्थानों पर जांच की जा रही है।

एफआईआर नंबर 91 के तहत कार्रवाई

उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर नंबर 91 दर्ज की गई है और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग द्वारा कई विशेष टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया है ताकि आरोपी का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। एसपी ने कहा कि पुलिस पूरी गंभीरता के साथ इस मामले की जांच कर रही है और किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

यह भी पढ़े- आईपीएल फाइनल पर सट्टेबाजों पर एसओजी का प्रहार, 11 गिरफ्तार

बिक्रम मजीठिया जहां भी होंगे, पुलिस जल्द ही उन्हें ढूंढ निकालेगी

मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि भारी पुलिस बल की तैनाती का मुख्य उद्देश्य गिरफ्तारी अभियान को सफल बनाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में की जा रही है।
एसपी आदित्य वारियर ने विश्वास जताया कि बिक्रम मजीठिया जहां भी होंगे, पुलिस जल्द ही उन्हें ढूंढ निकालेगी और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और मामले की जांच जारी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.