ऐलनाबाद,29मई ( एम पी भार्गव): हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए फिर से एक और बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, ब्यूरो की टीम ने थाना शहर फतेहाबाद के अंतर्गत आर के कालोनी बिघड रोड फतेहाबाद में किराये के मकान में छिपे पुराने नशा तस्कर विरेन्द्र उर्फ बिल्लु पुत्र भजनलाल वासी भौडिया खेडा हाल अंजली कालोनी फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है । आरोपी के कब्जे से 1 किलो 268 ग्राम अफीम बरामद की गई है .बरामद हुई अफीम की NDPS अधिनियम के तहत FIR दर्ज रजिस्टर करके कार्यवाही की जा रही है।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार , IPS के सख्त निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि “नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
यह कार्यवाही श्री मनबीर सिंह IPS, DIG HSNCB रोहतक के मार्गदर्शन और श्री जगजीत सिंह HPS डीएसपी हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हिसार के निर्देशन में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फतेहाबाद इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह की टीम द्वारा अंजाम दी गई। थाना शहर फतेहाबाद एरिया में गश्त के दौरान, ASI हेमराज और उनकी टीम को मुखबर से सुचना मिली की विरेन्द्र तस्कर अपने किराये के मकान में अफीम तस्करी का काम करता है । सूचना की पुष्टि के बाद, पुलिस टीम ने रणनीतिक ढंग से आरोपी को नशीले पदार्थ सहित काबू किया। कानूनी औपचारिकता पूरी करते हुए आरोपी के किराये के मकान की तलाशी ली गई तो 1 किलो 268 ग्राम अफीम बरामद हुई । जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।
इंचार्ज HSNCB UNIT फतेहाबाद उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बतलाया कि भगोडे आरोपी विरेन्द्र की काफी दिनों से तलाश थी गौरतलब है कि आरोपी विरेन्द्र के खिलाफ 2025 में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट फतेहाबाद ने कार्यवाही करते हुये थाना शहर फतेहाबाद में 90 किलो 125 ग्राम डौडा तथा 9 क्विंटल 60 किलोग्राम 835 ग्राम डौडा के 2 मुकदमें दर्ज किये थे जिसमें आरोपी विरेन्द्र अभी तक फऱार चल रहा था । आरोपी विरेन्द्र के खिलाफ वर्ष 2000 में थाना रतिया में 4 क्विंटल डौडा पौस्त का मुकदमा दर्ज हुआ था तथा साल 2007 में 260 किलो ग्राम डौडा पौस्त बरामद होने पर थाना सदर हिसार में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसके अलावा आरोपी विरेन्द्र से साल 2008 मे थाना भिखी जिला मानसा पंजाब मे 280 किलो ग्राम डौडा पोस्त बरामद होने पर मुकदमे में 15 साल सजा होने के बाद भी आरोपी में कोई सुधार नही था वह लगातार नशा तस्करी का काम कर रहा था तथा थाना शहर फतेहाबाद में साल 2020 में आरोपी विरेन्द्र व इसके साथियों के खिलाफ 30 किलो ग्राम डौडा पौस्त बरामद होने पर मुकदमा दर्ज हुआ था । इसके बैल जंपर व भगोडे के मुकदमें भी दर्ज हैं । अब आरोपी विरेन्द्र का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था और पुलिस रिमांड में कार्यवाही करते हुये हुये HSNCB UNIT फतेहाबाद ने मुख्य अफीम सप्लायर प्रहलाद उर्फ राजु पंडित पुत्र रामलाल वासी भारु थाना रशमी जिला चितौडगढ (राजस्थान) को भी गिरफ्तार किया है और आगे की कार्यवाही जारी है।
इंचार्ज HSNCB UNIT फतेहाबाद उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने समाज से अपील करते हुये कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज का सहयोग अनिवार्य है। यदि आपको कहीं भी नशा व्यापार या तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
