ऐलनाबाद ,सिरसा, 29 मई (एम पी भार्गव): भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, जोशी चौहान, बहालगढ़ (सोनीपत) द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार प्रत्येक जिले में एक-एक खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित किया जाना है। इन केंद्रों का संचालन पूर्व चौंपियन एथलीटों द्वारा किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी जगदीप ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण की गाइडलाइन के अनुसार खेलो इंडिया लघु केंद्र के संचालन के लिए आवेदन करने वाले पूर्व चैंपियन एथलीट का राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठ वर्ग का खिलाड़ी होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इच्छुक एवं पात्र पूर्व चैंपियन एथलीट खेलो इंडिया लघु केंद्र के संचालन हेतु अपना आवेदन जिला खेल कार्यालय, सिरसा में 1 जून 2026 तक कार्यालय समय के दौरान जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप किसी भी कार्य दिवस में जिला खेल कार्यालय, सिरसा से प्राप्त किया जा सकता है।
