योगी सेना की बैठक आयोजित, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी मांग

  • रिपोर्ट: जितेंद्र जोशी

उधम सिंह नगर: योगी सेना संगठन के विस्तार को लेकर 28 मई 2026 को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भारद्वाज, प्रदेश प्रभारी पंडित रमेश शर्मा, जिला अध्यक्ष किशन यादव, युवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई।

Yogi Sena Meeting Held; Demand Raised to Declare Cow as National Animal

पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन संस्कृति में गाय को ‘गो माता’ के रूप में पूजा जाता है और मान्यता है कि उसमें सभी देवी-देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में प्राचीन समय से ही गाय की पूजा और सेवा की परंपरा चली आ रही है, इसलिए प्रत्येक सनातनी को गाय की सेवा करनी चाहिए।

बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चौहान ने भी संगठन विस्तार और गौ सेवा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने “योगी सेना जिंदाबाद” के नारे लगाए और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.