बिजली कटौती से परेशान महिलाओं का प्रदर्शन, विद्युत विभाग के खिलाफ लगाए नारे

  • रिपोर्ट: इंतज़ार हुसैन

बदायूं। कोतवाली के निकट बने विद्युत सब स्टेशन पर मोहल्ला कबूलपुरा की महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

महिलाओं का आरोप है कि सुबह से मोहल्ले की बिजली गुल है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया है। बिजली न होने के कारण मोटर नहीं चल पा रही हैं, जिससे पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई है। गर्मी और पानी की समस्या से खासकर बच्चे और बुजुर्ग काफी परेशान हैं।

प्रदर्शन में नबी अहमद उर्फ भाई-भाई, नई बस्ती मोहल्ला कबूलपुरा की जमीला बेगम, अफरोज बेगम, सकीना, मुन्नी और फिरदौस बेगम सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.