राजातालाब पुलिस ने गोवंश चोरी मामले में दो को किया गिरफ्तार

वाराणसी के थाना राजातालाब पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत चोरी की दो गायों और एक नवजात बछिया के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अल्लाह रखा उर्फ मैनुद्दीन निवासी शाहंशाहपुर और अभिषेक कुमार निवासी पनियरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 21 मई की रात अभियुक्तों ने बेलवा रोड स्थित पहलवान बीर बाबा मंदिर के पास खड़ी पिकअप वाहन संख्या UP-64 CT-6431 से चालक के शौचालय जाने के दौरान उसमें लदी दो गायों को चोरी कर लिया था। बाद में गायों को शाहंशाहपुर के जंगल में छिपा दिया गया, जहां एक गाय ने बछिया को जन्म दिया।

मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामपुर तालाब के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की गई पिकअप वाहन को पहले ही चंदौली पुलिस बरामद कर चुकी है। जांच में वाहन चालक गोविन्द यादव की संलिप्तता नहीं मिलने पर पुलिस ने मामले में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.