गाजियाबाद :- मोदीनगर में भीषण गर्मी के बीच अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा “जल सेवा अभियान” की शुरुआत की गई है। प्रदेश महामंत्री गौरव राघव के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य इंसानों के साथ-साथ मूक पशु-पक्षियों को भी पानी उपलब्ध कराना है।
मोदीनगर तहसील में राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष देवेंद्र सेन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अतरौली के जंगल में जंगली जानवरों के लिए 10 पानी के ड्रम लगाए। कार्यकर्ताओं ने इन ड्रमों की नियमित देखरेख और पानी भरने का संकल्प भी लिया है।
परिषद ने समाज के लोगों से मटके, वाटर कूलर, सिंटेक्स टंकी और श्रमदान के माध्यम से सहयोग की अपील की है। संगठन का कहना है कि “जल ही जीवन है” और एक छोटा प्रयास हजारों जीवों को राहत दे सकता है।
