रामपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय परम में दो दिवसीय योग शिविर आयोजित

रामपुर में 18 मई से 19 मई 2026 तक उच्च प्राथमिक विद्यालय परम में दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन मिलक तहसील प्रभारी योगाचार्य कमलेश गंगवार द्वारा किया गया, जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक आजाद अहमद का पूर्ण सहयोग रहा।

योग शिविर के प्रथम दिवस में बच्चों को भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति, शीतली प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी जैसे प्राणायाम कराए गए। योगाचार्य ने बताया कि इन प्राणायामों से बच्चों का मानसिक विकास बेहतर होता है तथा गर्मी के मौसम में शरीर में होने वाली ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में भी सहायता मिलती है।

द्वितीय दिवस में बच्चों को खड़े होकर किए जाने वाले आसन, आगे और पीछे झुकने वाले आसन, तितली आसन, वज्रासन, सूक्ष्म व्यायाम, भुजंगासन, ताड़ासन और वृक्षासन आदि का अभ्यास कराया गया। अंत में गायत्री मंत्र और शांति पाठ के साथ योग शिविर का समापन किया गया।

शिविर में योग शिक्षिका इंदिरा कुमारी, अध्यापिका, अनुदेशक दानिश तथा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.