रामपुर में ई-रिक्शाओं का आतंक! पहाड़ी गेट पर रोज लग रहा जाम, बस यूनियन ने उठाए सवाल

रामपुर के पहाड़ी गेट क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित चार्जिंग ई-रिक्शाओं के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों और बस यूनियन का आरोप है कि शहर में जगह-जगह बिना किसी नियम-कायदे के ई-रिक्शा चलाए जा रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

बस यूनियन ने ट्रैफिक पुलिस और टीएसआई रामपुर पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन ई-रिक्शाओं को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। जाम की वजह से वीआईपी मूवमेंट और इमरजेंसी सेवाओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

मीडिया से बातचीत में बस यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे चार्जिंग ई-रिक्शाओं ने बस कारोबार को चौपट कर दिया है। उनका कहना है कि ई-रिक्शा संचालन के लिए कोई स्पष्ट नियम और मानक लागू होते दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे बस संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बस यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में अवैध ई-रिक्शाओं के संचालन पर तत्काल कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.