- रिपोर्ट: वीरेंद्र कुमार
विंढमगंज(सोनभद्र)। जोरूखाड़ गांव निवासी 23 वर्षीय चंद्रमणि यादव उर्फ पारस की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात करीब नौ बजे वह घर से घरेलू सामान लेने निकला था। सामान लेकर वापस लौटते समय रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेपी इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान विमल यादव ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पकड़ लिया, हालांकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए रीवा-रांची मार्ग जाम कर दिया, लेकिन ग्राम प्रधान और अन्य लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। उप निरीक्षक नंदकिशोर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी 12 मई को झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव में हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद हुए इस हादसे से परिवार पूरी तरह टूट गया है। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

When someone writes an paragraph he/she keeps the plan of a user in his/her brain that how a user can know it.
Therefore that’s why this piece of writing is great. Thanks!