लखीसराय(सरफराज आलम) मुंगेर प्र क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार की मौजूदगी में लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत बसौनी में निर्माणाधीन नए पुलिस थाना भवन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी राकेश कुमार तथा पुलिस अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने पर जोर दिया।
अधिकारियों ने थाना परिसर में उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं भवन निर्माण की गुणवत्ता की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
नया थाना भवन बनने के बाद क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत होने तथा आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
