ऐलनाबाद, 13 मई ( एम पी भार्गव ) सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गांव बूढ़ीमेडी ऐलनाबाद क्षेत्र से बाइक सवार दो युवकों के कब्जा हजारों रूपए की 8 ग्राम 13 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवकों की पहचान सुभाष पुत्र बसंत राम निवासी गांव बुड़ीमेड़ी व बलजिंदर उर्फ़ निक्का पुत्र मनीराम निवासी गाव ढुढियांवाली ,जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव बूढ़ीमेडी ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर दोनों युवकों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उनके कब्जा से 8 ग्राम 13 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवकों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शरु की गई । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी
