वाराणसी में दरिंदगी: मौलाना के बेटे ने 10 वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद भी पुलिस की सुस्ती से आरोपी बेखौफ!

  • रिपोर्ट- पंकज झांकी 

वाराणसी। योगी सरकार के “मिशन शक्ति” और अपराधियों में खौफ के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए वाराणसी के थाना जैतपुरा क्षेत्र (सरैया चौकी) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक रसूखदार मौलाना के बेटे ने फर्जी फरजान बनकर, पढ़ाई की आड़ में 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हफ्तों तक दरिंदगी की। आरोपी ने ना सिर्फ मासूम की हवस का शिकार बनाया, बल्कि जान से मारने की धमकी देकर हफ्तों तक मुंह बंद रखने को मजबूर किया।
फर्जी फरजान बनकर रची साजिश, हफ्तों तक चला हैवानियत का खेल
सूत्रों के अनुसार, आरोपी मौलाना का बेटा अपने पिता के रुतबे का गलत फायदा उठाते हुए बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने अपने जाल में फंसाया। सूत्रों ने बताया कि दरिंदे ने मासूम को हफ्तों तक अपनी हवस का शिकार बनाया और किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी।
7 अप्रैल को FIR, फिर भी पुलिस बनी मूकदर्शक
पीड़ित परिवार ने इस घिनौनी करतूत के खिलाफ वाराणसी थाना जैतपुरा में 07 अप्रैल 2026 को FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आज तक दरिंदे को गिरफ्तार नहीं किया गया। हैरत की बात यह है कि आरोपी सरैया चौकी के आसपास सरेआम घूम रहा है और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पुलिस की सुस्ती पर सवाल, पीड़ित परिवार खौफ के साये में
जैतपुरा पुलिस की इस ‘सुस्ती’ से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित परिवार अब खौफ के साये में जी रहा है और इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। पुलिस की लापरवाही यह साफ दर्शा रही है कि रसूखदारों के आगे कानून बेबस है।
क्या पुलिस के जागने का इंतजार है?
एक 10 साल की बच्ची के साथ हुई इस दरिंदगी के बावजूद आरोपी का खुला घूमना पुलिस की कार्यशैली पर एक बड़ा सवालिया निशान है। क्या पुलिस किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है? सरैया चौकी पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने और आरोपी को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। वाराणसी की जनता अब योगी सरकार से गुहार लगा रही है कि इस दरिंदे को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.