सरकार अपनी हठधर्मी छोड़ कर सफाई कर्मियों की मांगो के बारे कोई शीघ्र निर्णय ले- कॉमरेड सरबजीत सिंह

ऐलनाबाद 09 मई ( एम पी भार्गव ) शहरी प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक स्वच्छता का ढिंढोरा पीटने वालों को सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने बता दिया की किन के बलबूते पर खड़ा है स्वच्छ भारत देश , सफाई कर्मचारियों की कुछ दिनों की हड़ताल से ही हरियाणा के सारे शहरों के बाजार गंदगी और बदबू से भर चुके हैं , जिससे महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है आखिर सफाई कर्मचारी सरकार से मांग क्या कर रहे हैं, समान काम समान वेतन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद कर सरकार रेगुलर भर्ती करें इसमें गलत कुछ भी नहीं है । अखिल भारतीय नौजवान सभा सफाई कर्मचारियों की इन जायज मांगों का समर्थन करती है व सरकार से मांग करती है के सरकार हठधर्मी छोड़कर सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को मानकर हड़ताल खत्म करवाए ताकि फिर से सफाई व्यवस्था बहाल हो सके।
सरबजीत सिद्धू अध्यक्ष अखिल भारतीय नौजवान (AIYF) सभा हरियाणा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.