लखीसराय(सरफराज आलम)09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखीसराय के प्रकोष्ठ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखीसराय ने जिला पदाधिकारी,पुलिस अधीक्षक, लखीसराय, परिवहन विभाग के पदाधिकारीगण के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में ट्रैफिक चालान मामले में अधिक से अधिक निष्पादन कैसे हो, ट्रैफिक चालान मामले की अधिक संख्या को देखते हुए पक्षकारों के अधिक उपस्थिति को, कैसे नियंत्रित किया जाए, उन्हें अधिक सुविधाएं दी जाए, इस पर चर्चा की गई और तैयारी की समीक्षा की गई ।
बैठक में बेंच की संख्या ,काउंटर्स की संख्या, हेल्प डेस्क की संख्या एवं पेयजल चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन स्थिति से निपटने की स्थिति में उपाय पर भी चर्चा की गई । बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सैय्यद मोहम्मद शब्बीर आलम ने आशा जताई इस लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निपटारा होगा।डीएम शैलेंद्र कुमार ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का अपील किया व यह भी आश्वासन दिया कि जो भी आवश्यकता होगी सहयोग दिया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर ने बताया कि इस बार के राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल तेरह बेंच का गठन किया गया है ।
ट्रैफिक चालान मामलों को निपटारे के लिए विशिष्ट रूप से तीन बेंच का गठन किया गया है। कई हेल्प डेस्क बनाए गए हैं जहां पंक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में एवं बेंच के संबंध में जानकारी मिलेगी। मालूम हो कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया गया है इसके लिए प्रचार वाहन इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट एवं सोशल मीडिया का व्यापक प्रयोग किया गया है। बैनर, पंपलेट, होर्डिंग का भी प्रयोग किया गया है। पक्षकारों को किसी प्रकार को दिक्कत न हो , इसके लिए भी कई सुविधाएं का इंतजाम किया गया है जैसे मैं पेयजल,चिकित्सीय , माइकिंग आदि।
