मंत्री बनने के उपरांत विजय कुमार सिन्हा से मिले लखीसराय भाजपा कार्यकर्ता, दी शुभकामनाएं

लखीसराय(सरफराज आलम)बिहार सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत भारतीय जनता पार्टी लखीसराय जिला इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में मंत्री विजय कुमार सिन्हा के थ्री स्ट्रैंड रोड, पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माननीय मंत्री जी को फूल-मालाओं एवं गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया तथा उत्साहपूर्वक नारे लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सनोज साहू एवं प्रमोद कुमार, जिला मंत्री हिमांशु पटेल एवं अभिषेक सिंह, मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह, हिमांशु कुमार, संजय कुमार एवं चंदन कुमार, जिला प्रवक्ता मनोरंजन सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकुल सिंह, कृष्णदेव महतो, जय शंकर पांडे, शंकर महतो एवं पप्पू यादव, आईटी प्रभारी आलोक राज, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा पासवान, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास आनंद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू चन्द्रवंशी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त मंत्री विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व एवं अनुभव से बिहार में सुशासन, विकास एवं जनसेवा को नई गति प्राप्त होगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.