बदायूँ: समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आवाहन पर PDA पखवाड़ा के अंतर्गत आज उझानी में जन पंचायत का आयोजन

बदायूँ: समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आवाहन पर PDA पखवाड़ा के अंतर्गत आज उझानी में जन पंचायत का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बिल्सी विधानसभा के प्रभारी व पूर्वविधायक प्रेमपाल सिंह यादव सम्मिलित हुए। इससे पहले पूर्व राज्य मंत्री स्व0 बनवारी सिंह यादव की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर मालार्पण किया गया।

Badaun: Jan Panchayat organized in Ujhani today under PDA Fortnight on the provincial appeal of Samajwadi Party.
इस मौके पर जनपंचायत को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि PDA की जन पंचायत के आयोजन से पूरे जनपद में पिछड़े,दलित,अल्पसंख्यक व शोषित अगड़े बहुत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के साथ जुड़कर एक मंच पर आ चुके हैं।समाज मे शोषित,पीड़ित वर्ग के लोगो की माँग है कि जातीय जनगणना कराई जाए जिससे आबादी के हिसाब से समाज के हर वर्ग को उसका हक तथा उचित स्थान मिल सके।देश की लगभग पिचासी प्रतिशत आबादी अपने अधिकारों से वंचित है तथा कुछ प्रतिशत आबादी एक बड़े वर्ग के लोगो के साथ अन्याय कर रहे हैं।

Badaun: Jan Panchayat organized in Ujhani today under PDA Fortnight on the provincial appeal of Samajwadi Party.इस मौके पर अमित मथुरिया, मा0 धर्मेन्द्र यादव के निजी सचिव बिपिन यादव,किशोरीलाल शाक्य,सुनील यादव,पान सिंह यादव,प्रदीप गुप्ता,देवेंद्र गौतम,रतिराम पाल,संजय कश्यप,बी0 पी0 यादव,हरिराम प्रधान,राजपाल यादव,सुरेंद्र फौजी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.