लखीसराय। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनके भव्य स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए लखीसराय में हुए विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। प्रेम कुमार ने कहा कि लखीसराय जिला तेजी से बदल रहा है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में यहां चौमुखी विकास हुआ है।उन्होंने बताया कि जिले में सड़क,बिजली,पानी,स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से कम हुआ है।केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से विकास योजनाओं को गति मिली है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के अनुसार इन योजनाओं का लाभ अब आम जनता तक पहुंच रहा है पहले जिन क्षेत्रों में समस्याएं थी वहां अब स्पष्ट सुधार दिखाई दे रहा है उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की नीति बिहार के हर जिले को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। उन्होंने लखीसराय को इसका एक अच्छा उदाहरण बताया।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं का असर गांव-गांव तक पहुंच रहा है और लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके समय में शुरू किए गए विकास कार्यों का लाभ अब आम लोगों को मिल रहा है।अंत में प्रेम कुमार ने कहा कि आने वाले समय में भी एनडीए सरकार विकास रोजगार और जनकल्याण के मुद्दों पर निरंतर कार्य करते रहेगी ताकि बिहार के सभी जिलों को आगे बढ़ाया जा सके।
