सरपंच पद के लिए दो पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

ऐलनाबाद ( एम पी भार्गव)जिला में पंचायती राज संस्थाओं के पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व पंच के रिक्त पदों पर उप चुनाव को लेकर अधिकांश पदों पर उम्मीदवारों का सर्वसम्मति से निर्वाचन हो चुका है, जबकि तीन सीटों जिसमें दो सरपंच व एक पंच पद के लिए 10 मई को मतदान होगा।
जिला में पंच, सरपंच व पंचायत समिति के कुल 29 रिक्त पदों में से 25 पर सर्वसम्मति से निर्वाचन हो चुका हैं। इनमें से पंच के 22 पदों में से 20, सरपंच के चार पदों में से दो तथा.पंचायत समिति सदस्यों के सभी तीन पदों पर उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुने गए हैं। जबकि पंच पद से संबंधित एक नामांकन रद्द होने के कारण रिक्त रह गई है। अब गांव धमोड़ा थेड़ी व चिलकनी ढाब के सरपंच पद के लिए और गांव बिज्जुवाली में पंच पद के लिए मतदान 10 मई, 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। यदि आवश्यकता हुई तो 12 मई को पुनर्मतदान करवाया जाएगा.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.