बिजली विभाग की लापरवाही के चलते, विद्युत की ढीली तारों में हो रही स्पार्किंग से लगी आग, लाखों का नुकसान
ऐलनाबाद 26 अप्रैल (एम पी भार्गव):अखिल भारतीय किसान सभा के संरक्षक कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क ने एक प्रैस ब्यान में गत दिन गांव करीवाला में बिजली विभाग द्वारा लापरवाही की वजह से ढीली तारों से स्पार्किंग के कारण 200-250 एकड़ गेहूं के नाड़ के जल जाने से बहुत से गरीब किसान तुड़ी बनाने से वांछित रहने पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
एक अन्य किसान हरप्रीत सिंह पुत्र जोगा सिंह के काफी नाड़ खरीद कर जो तुड़ी बनाई थी वह भी सारी जल चुकी है। कामरेड विर्क ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि जले हुए नाड़ व तूड़ी की भी माल विभाग स्पेशल रिपोर्ट तैयार करे और प्रत्येक प्रभावित किसान की नाड़ या तूड़ी जलने पर दस हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। बिजली विभाग में पूरे कर्मचारी रखे ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचाव हो सके । उन्होंने ने यह भी बताया कि आग लगभग 4: 05 मिनट पर लगी।
प्रभावित किसानों ने उसी समय पर 112 पर फोन किया तथा अग्निशमन सेवा केंद्र को भी सूचित किया।लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां 4 45 के आसपास पहुंची तब तक करीवाला व हारनी के किसानों ने आग पर काबू पा लिया था।विभाग की एक गाड़ी को तो करीवाला गांव का रास्ता ही नहीं मालूम था।
दरअसल फायर बिग्रेड के कर्मचारी पिछले दिनों से अपनी मांगों के संबंध में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है ,सरकार उनकी तथ्योचित मांगे न मान कर वैकल्पिक प्रबंध से अग्निशमन गाड़ियां चलवा रही है जो अक्सर असरदार सिद्ध नहीं होता । वैसे भी करीवाला रानियां / ऐलनाबाद से 20 22 किलोमीटर की दूरी पर है। अंतः हम हरियाणा सरकार से करीवाला में अतिशीघ्र अग्निशमन खोलने की मांग करते है ताकि राजस्थान सीमा पर बसे एक दर्जन गांवों को इसका लाभ मिल सके।
