राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर थानाध्यक्षों के साथ बैठक, अधिक भागीदारी पर जोर,दिए गए निर्देश 

लखीसराय(सरफराज आलम)आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखीसराय की ओर से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सचिव विद्यानंद सागर के निर्देशन में विभिन्न थानाध्यक्षों के साथ संपन्न हुई।

बैठक में बताया गया कि विभिन्न न्यायालयों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु मामलों की पहचान की जा रही है और संबंधित पक्षकारों को नोटिस निर्गत किए जा रहे हैं। प्री-लिटिगेशन मामलों में भी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया जारी है।

सचिव ने निर्देश दिया कि निर्गत नोटिस का समय पर तामिला सुनिश्चित किया जाए तथा तामिला प्रतिवेदन नियत समय पर प्राधिकरण कार्यालय में जमा किया जाए। इसके साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में आमजन को अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने के लिए जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को बढ़ावा देने के लिए समन्वय बनाकर कार्य किया जाए, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन संभव हो सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.