जंगल में आग का आरोप, तीन ग्रामीणों पर कार्रवाई से मचा बवाल

  • रिपोर्ट: मनीष कुमार

दुद्धी(सोनभद्र)। बघाडू वन क्षेत्र के करमडांढ़ गांव के तीन ग्रामीणों पर जंगल में आग लगाने का आरोप लगाते हुए वन विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने रमेश यादव, सुनील कुमार और उदय मौर्या को हिरासत में लेकर वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय भेज दिया। बताया गया कि कुछ दिन पहले करमडांढ़ जंगल में अचानक आग लग गई थी, जिससे पेड़-पौधों और प्लांटेशन को भारी नुकसान पहुंचा था।

तीनों ग्रामीणों का कहना है कि वे जंगल में आग लगाने नहीं बल्कि जंगली पौधों के फूल बिनने गए थे। आरोप है कि वन विभाग ने संदेह के आधार पर पकड़कर मुकदमा दर्ज कर दिया। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि तीनों के खिलाफ पहले भी वन अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं और आग से वन्यजीवों को नुकसान पहुंचा है। मामले में वन क्षेत्राधिकारी बघाडू से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.