DM मिर्जापुर के निर्देश पर शादी समारोहों के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध, 100 से अधिक परिवार लाभान्वित

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर जनपद में शादी समारोहों के दौरान गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। इस पहल के तहत उपजिलाधिकारी (सदर) गुलाब चन्द्र द्वारा 143 परिवारों को तत्काल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए गए हैं।

एसडीएम सदर ने Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum के विक्रय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शादी समारोहों के लिए संबंधित परिवारों को बिना देरी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं।

प्रशासन की इस पहल का असर भी देखने को मिला है। अब तक 100 से अधिक परिवारों को शादी समारोह के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा चुका है। जिला प्रशासन आपूर्ति विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जरूरतमंद परिवारों तक यह सुविधा पहुंचा रहा है।

बड़ी संख्या में लोग उपजिलाधिकारी सदर और जिला पूर्ति अधिकारी से संपर्क कर इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक और अन्य अधिकारियों की टीम के माध्यम से गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी परिवार को शादी जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर गैस सिलेंडर की कमी के कारण किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.