मिर्जापुर में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, सुबह 7 से 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर: जिले में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार अब जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि तेज धूप और लू से उन्हें बचाया जा सके।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि नए समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को समय पर स्कूल भेजें और गर्मी से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाएं।

प्रशासन ने साफ किया है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी आवश्यकतानुसार निर्णय लिया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.