रामपुर: शहर के शाहबाद गेट रोड पर सड़क पर नमाज पढ़े जाने को लेकर सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक सड़क पर इस तरह की गतिविधि से यातायात प्रभावित होता है और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।
इस मामले पर ASP रामपुर अनुराग सिंह ने बताया कि सड़क पर नमाज अदा करना नियमों के खिलाफ है और इसे कानून का उल्लंघन माना जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है और आगे भी शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
