बाराबंकी: पुलिस होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी आयोजित

बाराबंकी।अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री रितेश कुमार सिंह (नोडल अधिकारी) द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में आगामी उ0प्र0 पुलिस होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) ने परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया एवं चेकिंग और फ्रिस्किंग (तलाशी) ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और जारी गाइडलाइन्स का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक कुमार पाठक, क्षेत्राधिकारी विजय शंकर यादव, व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.