फरीदाबाद में बजरंग दल-विहिप का प्रदर्शन, टीसीएस मामले पर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

  • रिपोर्ट- विनोद मित्तल

हरियाणा के फरीदाबाद में टीसीएस से जुड़े कथित मामले को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे इस प्रदर्शन के तहत जिले में भी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।

फरीदाबाद के बीके चौक पर बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महिला कर्मचारियों के कथित शोषण, धर्म परिवर्तन और अन्य मुद्दों पर चिंता जताई। प्रदर्शनकारियों ने इन मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देशभर में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिस पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

वहीं, एसडीएम बड़खल त्रिलोकचंद ने बताया कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया है, जिसे आगे प्रेषित किया जाएगा। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को उचित स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.