सिकंदराबाद: रोडवेज बस की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी की मौक़े पर मौत

सिकंदराबाद:  औद्योगिक क्षेत्र में रोडवेज की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही दुर्घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद प्रतापगढ़ निवासी विजय सिंह पुत्र भगत उम्र लगभग 55 वर्ष अपने परिवार के साथ औद्योगिक क्षेत्र स्थित कृष्ण कुंज में रहता था, वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित विशाल पाइप फैक्ट्री में नौकरी करता था। मंगलवार की सुबह साइकिल से वह ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान सचिन ढाबे के पास गाजियाबाद की ओर से आ रही तेज रफ़्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। विजय सिंह की मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.