हजारों रुपए का 7 किलो 94 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद,बाइक सवार दो युवक काबू 

ऐलनाबाद, 14 अप्रैल (एम पी भार्गव) जिला अधीक्षक के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चिलकनी ढाब मैहना खेड़ा क्षेत्र से बाइक सवार दो युवकों को हजारों रुपए का 7 किलो 94 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव चिलकनी ढाब मैहना खेड़ा की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी गांव मेहना खेड़ा के नजदीक पहुचीं तो सामने से बाइक पर प्लास्टिक कट्टा लिए हुए दो नौजवान युवक आते दिखाई दिए । उक्त बाइक सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो बाइक अचानक बंद हो गई । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त बाइक सवार युवकों को काबू कर भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में प्लास्टिक कट्टे को खोलकर तलाशी ली तो प्लास्टिक कट्टे से 7 किलो 94 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियो की पहचान संदीप उर्फ बंटी पुत्र राधेश्याम व रविंद्र उर्फ रवि पुत्र पवन कुमार निवासियान गांव मोहम्मदपुरिया,जिला सिरसा के रुप में हुई है । सीआई प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच ऐलनाबाद थाना पुलिस के हवाले की गई थी । उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद थाना पुलिस ने जांच के दौरान दोनों युवको को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर डोडा चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जोड़े अन्य लोगों के नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.