इनवर्टर बैटरी चोरी की वारदात सुलझी,आरोपी काबू , पूछताछ में दो अन्य वारदातों का खुलासा 

ऐलनाबाद,14 अप्रैल( एम पी भार्गव) ऐलनाबाद थाना पुलिस ने इनवर्टर बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि गांव नीमला निवासी राजाराम पुत्र बीरबल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 मार्च 2026 को गांव नीमला में स्थित मेरे फिलिंग स्टेशन से दो इनवर्टर की बैटरी कोई अज्ञात युवक चोरी कर मौका से फरार हो गए हैं । पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी जांच के दौरान ऐलनाबाद थाना पुलिस की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना की आधार पर कार्रवाई करते हुए इनवर्टर बैटरी चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपी जुगल सिंह उर्फ राजू पुत्र सतवीर सिंह निवासी गांव घोड़ावाली हाल श्याम कॉलोनी सुल्तानपुरी रोड रानिया,जिला सिरसा के रूप में हुई है । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपी ने ऐलनाबाद थाना क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल व एक गैस सिलेंडर तथा दो इनवर्टर बैटरी चोरी की वारदात करनी कबूल की है ।उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर दो मोटरसाइकिल दो इनवर्टर की बैटरी व एक गैस सिलेंडर बरामद कर लिया है ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.