पोषण पखवाड़ा 2026 बैठक में बच्चों के शुरुआती 6 वर्षों में पोषण व विकास पर जोर
पोषण पखवाड़ा 2026 की बैठक आयोजित,बच्चों के जीवन के प्रथम 6 वर्षों में मस्तिष्क के समुचित एवं सर्वोत्तम विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक बाल उत्पीड़न के महत्व पर चर्चा
लखीसराय(सरफराज आलम)रामगढ़ चौक परियोजना अंतर्गत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा 2026 की बैठक की गई। बैठक में पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन के प्रथम 6 वर्षों में मस्तिष्क के समुचित एवं सर्वोत्तम विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक बाल उत्पीड़न के महत्व पर चर्चा की गई ।
इस संदर्भ में प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में पोषण पखवाड़ा के आयोजन हेतु गतिविधि कैलेंडर एवं अवधारणा नोट गतिविधि कैलेंडर के अनुसार प्रतिदिन कम से कम पांच गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाना है इसके अतिरिक्त स्थानीय आवश्यकताओं एवं क्षेत्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र विशेष के अनुरूप गतिविधियों का आयोजन भी किया जाना है।
महिला पर्यवेक्षकों को आदेश दिया गया कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र को प्रतिदिन प्रति केंद्र से 5 -5 गतिविधि आयोजन कर पोषण अभियान डैशबोर्ड पर डाटा एंट्री करना सुनिश्चित करेंगे । मौके पर जिला समन्वयक कन्हैया कुमार प्रखंड समन्वयक विशाल भारती सभी महिला पर्यवेक्षक का डाटा एंट्री ऑपरेटर विजय कुमार एवं आंगनबाड़ी सेविका मौजूद रहे।
