- रिपोर्ट: वीरेंद्र कुमार
विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फूलवार ग्राम पंचायत के शनिचर बाजार में देर रात अज्ञात चोरों द्वारा कई दुकानों को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 1 बजे चोरों ने अंकित मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर करीब 8 जिओ मोबाइल, कस्टमर के रिपेयर किए गए मोबाइल, लगभग 20 एयरफोन और नगदी चोरी कर ली, जिससे लगभग 70 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। इसके अलावा बंशीधर की किराना दुकान से सामान व नगदी और रामबली कनौजिया की दुकान से करीब 15 लीटर पेट्रोल चोरी किए जाने की बात सामने आई है, जबकि इंटॉप अली की दुकान का ताला तोड़ा गया लेकिन चोरी नहीं हो सकी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। थाना निरीक्षक शिवकुमार सिंह के निर्देश पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। वहीं क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही गई है, घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल देखा जा रहा है।
