बाराबंकी: जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, 89 गांवों में लगे कैंप—किसानों के लिए अनिवार्य हुई प्रक्रिया

  • रिपोर्ट: कपिल सिंह

बाराबंकी: जनपद के समस्त किसान भाइयों की फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने हेतु संचालित अभियान के अन्तर्गत जनपद के 89 राजस्व ग्रामों में कैम्पों का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कार्मिकों के साथ ही पंचायत सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक भी उपस्थित रहकर किसान भाइयों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त किसान भाई स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से अथवा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से भी अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।
जनपद के समस्त सम्मानित किसान भाइयों को अवगत कराना है कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के स्तर से समस्त किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके अन्तर्गत किसान भाइयों के खेत के समस्त गाटे उनके आधार से लिंक कराये जाने हैं। भविष्य में समस्त प्रकार का कृषि निवेश जैसे खाद, बीज एवं पेस्टिसाइड आदि के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, गेहूं खरीद एवं अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु भी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होगी।
संयुक्त कृषि निदेषक, अयोध्या मण्डल, अयोध्या अवतीन्द्र कुमार मिश्र एवं उप कृषि निदेशक, धीरेन्द्र सिंह द्वारा विकास खण्ड बंकी के ग्राम मंझलेपुर में आयोजित कैम्प का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय ग्राम मंझलेपुर के ग्राम प्रधान, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, ग्रुप सी अमित कुमार, ग्राम मंझलेपुर के पंचायत सहायक एवं क्षेत्रीय कृषक मौके पर उपस्थित रहे। उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री समस्त किसानों हेतु अनिवार्य है। अतः समस्त ग्राम प्रधान अपने ग्राम में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का कष्ट करें ताकि वर्तमान में संचालित कैम्पों के माध्यम से अधिक से अधिक किसान भाइयों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सके। उपस्थित किसानों को बताया गया कि वे अपने ग्राम के अन्य किसानों को भी सूचित करने का कष्ट करें कि वे कैम्प के माध्यम से अथवा स्वयं जनसेवा केन्द्र के माध्यम से अपनी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करा लें ताकि ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी, विजय कुमार द्वारा भी विकास खण्ड हरख के ग्राम कोला गहबड़ी में आयोजित कैम्प का निरीक्षण किया गया एवं किसान भाइयों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में अवगत कराया गया। दिनंाक 11.04.2026 को भी जनपद के 89 राजस्व ग्रामों में फार्मर रजिस्ट्री कैम्पों का आयोजन किया जायेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.