सोनभद्र: खलिहान में मिली लाश से हड़कंप, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

सोनभद्र। जनपद के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कुंडा गांव में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खलिहान में मिलने से सनसनी फैल गई। राम नरेश बैसवार (43) पुत्र स्वर्गीय लाले निवासी बर-कन्हरा का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खलिहान में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि मृतक रात से लापता था, जिसके बाद सुबह उसका शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ, कोतवाली इंस्पेक्टर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर मृतक के पुत्र, पुत्री और पत्नी समेत परिजन रोते-बिलखते नजर आए, वहीं पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.