मोदीनगर में ढाबे पर गैंगस्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। NH-58 पर सीकरी के पास स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहे एक गैंगस्टर पर अज्ञात बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर पैदल ही मौके पर पहुंचा और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में राहुल नामक युवक को करीब चार गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गया।

घायल राहुल को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में इस वारदात के पीछे गैंगवार की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। हमलावर की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.