बाराबंकी के रोहन गुप्ता बने सेल टैक्स ऑफिसर, पीसीएस में चयन से जिले में खुशी की लहर

  • रिपोर्ट: कपिल सिंह

बाराबंकी। जनपद के लिए गर्व का विषय है कि शहर के कटरा मोहल्ला निवासी होनहार युवा रोहन गुप्ता का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में चयन हुआ है। चयन के बाद अब वह सेल टैक्स ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।

समाजसेवी एवं भाजपा नेता पंकज गुप्ता ‘पंकी’ ने रोहन गुप्ता के आवास पहुंचकर उनका सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोहन गुप्ता की सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे वैश्य समाज और बाराबंकी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

उन्होंने कहा कि यह बाराबंकी के लिए बेहद गौरवपूर्ण क्षण है, जब एक साथ एक दर्जन से अधिक युवाओं ने पीसीएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है। वैश्य समाज के युवाओं का शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार आगे बढ़ना समाज की प्रगति का प्रतीक है।

पंकज गुप्ता ‘पंकी’ ने विश्वास जताया कि रोहन गुप्ता अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनपद का नाम और ऊंचा करेंगे और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे।

इस अवसर पर सिद्धार्थ कनौजिया (अध्यक्ष, इंडियन स्टूडेंट पावर), आशीष सिंह आनंद, जगमग इंडस्ट्री के चेयरमैन दिलीप वर्मा, शशि गुप्ता, रामानंद गुप्ता, आर्यन गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों और समाज के प्रतिनिधियों ने रोहन गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.